Friday 4 October 2013

भोजपुरी गीतों से थाइलैंड के लोगों का मन मोहेंगी प्रतिभा सिंह व देवी


कोलकाता: थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में भोजपुरी गीतों का परचम रही हैं भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिकाएं प्रतिभा सिंह व देवी। इन दोनों के अतिरिक्त अरुण देव यादव और मोहन कुमार भी अपने गीतों से लोगों का मन मोह रहे हैं। आज शुरू हुए इस समारोह में ये कलाकार 14 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में अपने भजनों से श्रोताओं का मन मोहेंगे। सत्य सनातन संघ, बैंकाक के तत्वाधान में गीता आश्रम में आयोजित नवरात्रा महोत्सव में ये कलाकार भाग ले रहे हैं। विगत दस वर्षों से यहां नवरात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इस बार ग्यारहवां वर्ष है जिसमें अप्रवासी भारतीयों के साथ-साथ बैंकाक वासी भी उल्लास के साथ हिस्सा ले रहे हैं। गीता आश्रम अध्यात्म का एक बड़ा केंद्र है।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...